---Advertisement---

पाकुड़ जिले में मेले से लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

On: Monday, December 1, 2025 12:36 AM
---Advertisement---

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पाकुड़(झारखंड)

शुक्रवार  की रात पाकुड़ जिले में फिर एक बार अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य  घटना को अंजाम देकर क्षेत्र को शर्मशार किया है।अभी नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा स्थित आम बगान में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला ठंडा भी नही हुई थी की जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुष्कर्मियो ने घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीगढ़ में आयोजित मेले से अपने गाँव रघुनाथपुर लौट रहे दम्पति के साथ ग्राम बिंझा के पुलिया के पास कुछ अपराधकर्मियों ने रास्ता रोक कर गाली-गलौज एवं मारपीट की धमकी दी।इस दौरान अपराधकर्मियों ने महिला को जबरन धान के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

प्राथमिकी दर्ज

घटना के संबंध में लिट्टीपाड़ा थाना में पीड़िता के बयान पर पर कांड संख्या 61/2025  धारा 126(2)/115(2)/70(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा कांड के त्वरित अनुसंधान और उद्भेदन के लिए विशेष अनुसंधान दल(एसआईटी) का गठन किया गया।

चलाया गया छापेमारी अभियान

एसआईटी  और छापामारी टीम में लिट्टीपाड़ा प्रभाग के पुलिस उपाधीक्षक, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार पंडित, अवर निरीक्षक रोशन कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक नरेश कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना के सशस्त्र बल के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चलाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की।

अभियुक्त गिरफ्तार

त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित विशेष अनुसंधान दल ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में डोमना उर्फ डोमा उर्फ बमड़ा पहाड़िया पिता राई पहाड़िया  ग्राम डोहरी पहाड़ थाना लिट्टीपाड़ा जिला पाकुड़; जोगे पहाड़िया उर्फ मनोज पहाड़िया  पिता मेसा पहाड़ियाबी  ग्राम डोहरी पहाड़  थाना लिट्टीपाड़ा  जिला पाकुड़, चैता पहाड़िया  पिता मेसा पहाड़िया  ग्राम डोहरी पहाड़  थाना लिट्टीपाड़ा  जिला पाकुड़, लुखी पहाड़िया  पिता जामा पहाड़िया  ग्राम छोटा खामी थाना लिट्टीपाड़ा जिला पाकुड़ तथा भिमा पहाड़िया  पिता मेसा पहाड़िया  ग्राम बड़ा बीचकनी  थाना रांगा, जिला साहिबगंज शामिल हैं।समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment