---Advertisement---

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कांड में संलिप्त अन्य चार अभियुक्त गिरफ्तार

On: Sunday, November 30, 2025 11:57 PM
महिला के साथ सामूहिक
---Advertisement---

पुलिस ने पूर्व में ही उक्त काण्ड में संलिप्त सात अभियुक्तों को कर चुकी है गिरफ्तार

पाकुड़(झारखंड)

बीते 25 नवंबर को मालीपाड़ा के पास आम बगान में एक महिला के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना में फरार अभियुक्तों को गिफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने अन्य चार अभियुक्तों को गिरफ्तार की है।जबकि इससे पूर्व पुलिस ने 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार की थी।मामले को लेकर पाकुड़ नगर थाना में पीडिता के बयान पर कांड संख्या–298/2025 धारा–126(2)/115(2)/70(1)/304(2)/3(5) भा०न्या०सं० के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एसआईटी का गठन

उक्त कांड के उद्भेदन हेतु अजय आर्यन, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) गठित किया गया था। एसआईटी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 नवम्बर को इस घटना में संलिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । शेष  अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान दल द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

संलिप्त चार अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने उक्त कांड में संलिप्त 4 अन्य अभियुक्त क्रमश: मंगल हेम्ब्रम(30 वर्ष) पिता बुचुआ हेम्ब्रम साकिन बलियाडांगा, मनेल उर्फ मनवेल मुर्मू (18 वर्ष) पिता सोम मुर्मू, साकिन मालीपाड़ा, दुवाल टुडु उर्फ दिवान टुडु(19 वर्ष)  पिता सोम टुडु, साकिन मालीपाड़ा तथा गोसो उर्फ छोटो किस्कु (37 वर्ष) पिता सोम किस्कु, साकिन मालीपाड़ा को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है मामला

35 वर्षीया पीड़िता बीते 25 नवंबर की संध्या में घूमने के लिए मालीपाड़ा स्थित आम बगान गई थी। उसी दौरान वहाँ मौजूद अज्ञात युवको  ने उसे घेर लिया तथा बारी–बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड एवं कुछ रुपये छीन लिए।पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर नगर थाना में कांड पंजीकृत कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया। त्वरित अनुसंधान एवं उद्भेदन के लिए पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया।गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी की और सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी सातों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।जिसमे बाबुधन हांसदा उर्फ चटनी (19 वर्ष) पिता रघु हांसदा, साकिन मालीपाड़ा नीचेटोला, गेनु हांसदा उर्फ छुछा(20 वर्ष) पिता भुटका हांसदा, साकिन मालीपाड़ा नीचेटोला, रामभीट्टा मरांडी(19 वर्ष) पिता ताला मरांडी, साकिन मालीपाड़ा नीचेटोला, फ्रांसिस हांसदा उर्फ रोगोस( 24 वर्ष) पिता संजय हांसदा, साकिन मालीपाड़ा नीचेटोला, काली दास सोरेन (18 वर्ष) पिता स्वर्गीय चुड़का सोरेन, साकिन मालीपाड़ा नीचेटोला, गड़ा मांझी( 20 वर्ष) पिता स्वर्गीय छोटो हांसदा, साकिन मालीपाड़ा नीचेटोला, बाबुजी हेम्ब्रम(18 वर्ष)पिता स्वर्गीय मरांग हेम्ब्रम, साकिन मालीपाड़ा नीचेटोला, सभी थाना पाकुड़ नगर, जिला पाकुड़ शामिल है।

छापेमारी टीम में थे शामिल

इस कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन,टाउन थाना प्रभारी बबलु कुमार, पु०अ०नि० राहुल गुप्ता, प्रभारी महिला थाना/सीडब्ल्यूजेपीयू, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, नगर थाना, पु०अ०नि० रविंद्र दूबे नगर थाना, पु०अ०नि० जितेश प्रसाद सिंह नगर थाना, पु०अ०नि० नितेश रजक नगर थाना, पु०अ०नि० दिलीप बास्की, नगर थाना, पु०अ०नि० श्रीहर्ष कुमार किस्कू नगर थाना, यु०गो०नि० रेवती एक्का नगर थाना तथा स०अ०नि० यशपाल कुमार कुजूर एवं टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment