---Advertisement---

ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ टोटो चालक गिरफ्तार

On: Friday, November 28, 2025 10:34 AM
---Advertisement---

पाकुड़(झारखंड)

एक टोटो चालक को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अंबेडकर चौक के पास टोटो चालक द्वारा ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विभिन्न लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची, तो एक 29 वर्षीय टोटो चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर से भरी 13 पुड़िया बरामद हुई। जिसका कुल वजन 4.89 ग्राम बताया गया।इसके अलावे चालक के पास से 2824 रुपये नकद बरामद हुई, जो ब्राउन शुगर बेचकर रखी गई रकम बताई जाती है ।

पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ का वजन एवं नकदी गिनती कर उसे जप्त सूची में अंकित किया गया।बताया जाता है की पाकुड़ जिला सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से सटा हुआ है।ब्राउन शुगर का खेप पश्चिम बंगाल के रास्ते पाकुड़ पंहुचाया जाता है।पुलिस मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले माफियाओ के चैन की तलाश में जुट गई है।यंहा मादक पदार्थ माफिया टोटो के आड़ में अपना काला सम्राज्य चला रहा है। पूछताछ में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक टोटो चालक ने अपना नाम नाजमी आलम, पिता – आनसुर रहमान, ग्राम – चकदमिया, थाना – पाकुड़ (मुफस्सिल)का रहने वाला बताया है।

ब्राउन शुगर की सभी पुड़िया एवं बरामद अन्य सामानों को मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक शंभू शरण दत्त की मौजूदगी में जप्त किया गया। मौके पर उपस्थित नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस  ने टोटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment