
राजमहल विधायक ने किया लगभग 10 करोड़ के विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
साहिबगंज(झारखण्ड)
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किये। विधायक श्री राजा ने कहा कि राजमहल अवर निबंधन कार्यालय के नए भवन एवं मार्केट कंपलेक्स,सर्किट हाउस एवं दरला पंचायत में डहरू कुमार पुल का शिलान्यास किया गया। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित बीपीएचयू सेंट्रल लैब व परिसर स्थित विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किए। विधायक श्री राजा ने कहा कि राजमहल के विकास की नींव रखी गई है,इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
मार्केट कांप्लेक्स से मिलेगा रोजगार
विधायक श्री राजा ने कहा कि शहर स्थित अवर निबंधन कार्यालय का जहां नया भवन क्रेता-विक्रेताओं के लिए सुविधाजनक होगा,वहीं परिसर स्थित निर्मित मार्केट कंपलेक्स रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।मुख्य बाजार में स्थाई मार्केट लोगों को मिलेगा।अनुमंडल मुख्यालय में अब तक कोई सर्किट हाउस नहीं था,अब सर्किट हाउस के बनने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी।अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में सेंट्रल लैब भवन का उद्घाटन किया गया है।जिसमें अधिकांश जांच की सुविधा उपलब्ध है,ताकि लोग अपनी रक्त जांच करा सके।
पुल निर्माण कार्य का शिलान्यासइस
क्रम में विधायक ने डहरु कुमार पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।विधायक श्री राजा ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगॉ। क्योंकि बरसात के दिनों में पुल के ऊपर से पानी जाने के कारण आवागमन बाधित हो जाता था। यह क्षेत्र के जनताओं का आवागमन के लिए मिल का पत्थर साबित होता था।
ये भी थे उपस्थित

मौके पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रमाकांत, सहायक अभियंता प्रेम कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, घीसू शेख , मोहम्मद आजाद, मोहम्मद अफजल, दुर्गा मंडल, विकास यादव, मुर्शिद राजा, स्मित चौरसिया, विजय यादव, राजीव बर्मन, रमजान शेख, इब्राहिम शेख, नसीम शेख सहित अन्य मौजूद थे।
कीक मारकर किया मैच का शुभारंभ
उधवा प्रखंड के खरदांग मैदान में बिरसा मुंडा क्लब के माध्यम से आयोजित फुटबाल मैच के फाइनल मैच एवं मेला में राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। आदिवासी पारंपरिक रीति रिवाज से उनका भव्य स्वागत किया गया। फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से उन्होंने परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल में कीक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि फुटबॉल का खेल युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी युवक अपना भविष्य तय कर सकते हैं इसलिए खेल को भी बेहतर तरीके से खेलें। मौके पर एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू,पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, बीडीओ जयंत कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अमर मिंज सिहित अन्य मौजूद थे।








