---Advertisement---

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

On: Thursday, November 13, 2025 2:15 AM
---Advertisement---

रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है-उपायुक्त

साहिबगंज(झारखंड)

सदर अस्पताल में बुधवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत वर्ष) के शुभ अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं डॉ. विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

झारखंड के इतिहास में विशेष महत्व वर्ष 2025

इस क्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि वर्ष 2025 झारखंड के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। क्योंकि हम भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती और राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का गौरव एक साथ मना रहे हैं।झारखंड 25 वर्ष गौरव यात्रा  के तहत पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और यह रक्तदान शिविर उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।कहा की रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है।यह न केवल किसी की जान बचाता है,बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखता है। इसलिए सभी लोग रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

सरकार निरंतर कार्य कर रही है

उपायुक्त श्री सती ने कहा कि झारखंड सरकार रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। हाल ही में जिले में 327 चौकीदारों की नियुक्ति की गई है तथा 400 होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने वाली है। उन्होंने सभी से राज्य की गौरव यात्रा में सहभागी बनकर एक मजबूत, स्वस्थ और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड ने 25 वर्षों में विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है । एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। जिले के चौकीदारों और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लेकर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर समाज और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।कार्यक्रम में नवनियुक्त दर्जनों चौकीदार, सूर्या नर्सिंग होम के प्रशिक्षु स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment