एक ही नंबर के दो स्वीफट डिजायर कार जब्त
रांची(झारखंड)- अवैध रूप से मादक पदार्थो की खरीब बिक्री करने वालो के विरुद्ध झारखंड पुलिस द्वारा सख्त कारवाई की जा रही है।इस क्रम में चतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।चतरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में लगभग 8 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त करते हुए तीन तस्करो को गिरफ्तार की है।मिली जानकारी के अनुसार चतरा जिला अंतर्गत सदर थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जंहा 7.2 किलोग्राम अवैध अफिम के साथ दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार।वंही दुसरे मामले में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 980 ग्राम अवैध अफिम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है ।
क्या है मामला
चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सुचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के लक्षणपुर भेड़ीफार्म स्थित लक्ष्मण यादव का मुर्गी फार्म के एक रूम में कुछ व्यक्ति अवैध अफीम का कारोबार कर रहे है। उक्त सूचना के आधार पर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापमारी दल के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 19 वर्षीय रितिक कुमार रौशन पिता राम जी प्रसाद सा०-कोबना थाना हंटरगंज तथा 21 वर्षीय लक्ष्मण यादव पिता बबुनी यादव ग्राम-लक्ष्मणपुर थाना सदर जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया।मामले को लेकर पुलिस ने सदर थाना कांड सं0-346/2025 धारा 17(सी0)/18(बी0)/25 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।पुलिस ने छापेमारी के दौरान 07.200 कि०ग्रा० गीला अफिम ,02 दो मोबाईल फोन,मोटर साईकिल गाडी न०-JH02BR-1127 बरामद की है।
वंही दूसरी मामले में पुलिस को गुप्त सुचना मिली की सदर थाना अंतर्गत अव्वल मुहल्ला में एक ही नम्बर का दो गाड़ी लगी हुई है ,जिससे अवैध कारोबार किया जाता है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुये अव्वल मुहल्ला स्थित मो० जावेद का घर में किराए पर रह रहे मो० इरफान के कमरा में छापामारी की गई ।यंहा पुलिस ने 980 ग्राम अवैध अफिम के साथ 32 वर्षीय इरफान आलम पिता मो० इमतियाज, सा०-अव्वल मुहल्ला स्थायी पता सा०-बीण्ड मुहल्ला को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 980 ग्राम अवैध अफिम गीला पदार्थ के साथ-साथ 02 दो उजला रंग का स्वीफट डिजायर कार जिसका निबंधन सं०-JH01EE-8931 जब्त की है।मामले को लेकर सदर थाना पुलिस द्वारा थाना कांड सं0-345/2025 धारा-318(4)/336(3)/ 340 (2) बी०एन०एस० एवं 18 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

छापामारी दल में थे शामिल
छापेमारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन, पु.नि. सह थाना प्रभारी सदर थाना विपिन कुमार, पु.अ.नि. मनिष कुमार तथा स.अ.नि. रवि रंजन कुमार सहित अन्य शामिल थे।








