देश के 300 जिलों समेत साहेबगंज जिले में बालिका टेलेंट खोज को लेकर किया जा रहा आयोजन
साहेबगंज(झारखंड)-आगामी 28 नवंबर को जिले में अस्मिता लीग (बालिका ) एथलेटिक्स का आयोजन सिदो कान्हु स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा । जानकारी के अनुसार अस्मिता एथलेटिक्स लीग का मुख्य उद्देश्य युवा बालिका खिलाड़ियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने व उनका चयन कर राष्ट्रीय मानचित्र पर लाना है।
इन्हें किया गया है ऑब्जर्वर नियुक्त
जिले में बालिका अस्मिता लीग एथलेटिक्स के सफल संचालन के लिए धनबाद की वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल । कोच प्रदीप्ता एवं वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल ।। योगेश यादव को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली एवं साईं द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है ।
बताया गया है की बालिका अंडर 14 वर्ष के लिए जन्म तिथि 21.12.2011 से 20.12.2013
बालिका अंडर 16 वर्ष के लिए 21.12.2009 से 20.12.2011 होना है।
स्पर्धा
बालिका अंडर 14 वर्ष-
1.ट्रायथलन ग्रुप ए
60 मीटर
लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
ऊंची कूद (सीजर)
2.ट्रायथलन ग्रुप बी 60 मीटर
लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
बैक थ्रो (1किलो शॉटपुट)
3.ट्रायथलन ग्रुप सी
60 मीटर
लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
600 मीटर
4.किड्स जेवलिन (5 मीटर रनवे )
बालिका अंडर 16 वर्ष के लिए
1.60 मीटर
2.600 मीटर
3.ऊंची कूद (सीजर)
4.लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
5.शॉटपुट (स्टैंडिंग 3 केजी)
6.डिसकस थ्रो (1केजी)
7.जेवलिन थ्रो (10 मीटर एप्रोच 500 ग्राम)








