अवैध प्रतिबंधित वस्तुओ के परिवहन का रोक थाम के लिए चलाया जा रहा है ऑपरेशन सतर्क
रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन और मंडल सुरक्षा आयुक्त के पर्यवेक्षण में चलाया गया विशेष अभियान
आरपीएफ ने की अवैध शराब जब्त
भागलपुर(बिहार)- बिहार में शराब बंदी के बाद भी प्रतिबंधित शराब का खरीद बिक्री धरल्ले से जारी है ।आये दिन अवैध शराब की बरामदगी आम हो गई है।मीडिया व शोशल मीडिया में प्रशासन द्वारा पकड़ी गई शराब की खबरों का प्रसारण लगातार देखा जाता है।इधर आदर्श विधान सभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सड़क मार्ग से लेकर रेल मार्ग व जल मार्ग पर अवैध प्रतिबंधित वस्तुओ के परिवहन का रोक थाम के लिए प्रशासन की पैनी नजर है।जगह-जगह चेक पोस्ट बनाया गया है।इसके बावजूद शराब माफिया बाज नही आ रहा है।
आरपीएफ ने जब्त की अवैध शराब
इधर मालदा रेल मंडल के रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और मंडल सुरक्षा आयुक्त ए. के. कुल्लू के पर्यवेक्षण में प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने सघन विशेष अभियान चलाया। 02 नवंबर के रात्री लगभग 9 बजे रेलवे स्टेशन पर अभियान के दौरान आरपीएफ टीम ने प्लेटफार्म संख्या 1 पर फुट ओवरब्रिज (हावड़ा छोर) के नीचे एक लावारिस बैंगनी रंग का बैग और एक लाल रंग का बैग पड़ा देखा। सुरक्षा जाँच के दौरान बैगो से लगभग 11,370/- रुपया मूल्य की 45 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 मिली) और 8 बोतलें (प्रत्येक 750 मिली) अवैध शराब बरामद की गईं।
शराब को लावारिस संपत्ति के रूप में किया गया जब्त
उपरोक्त जब्त की गई बैगो के स्वामित्व का कोई यात्री दावा करने के लिए आगे नहीं आया। इसलिए उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में शराब को लावारिस संपत्ति के रूप में जब्त कर लिया गया। इसके बाद, जब्त की गई वस्तुओं को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट लाया गया और बाद में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग भागलपुर को सौंप दिया गया।







