---Advertisement---

ज्वेलर्स चोरी काण्ड: 45 घंटा बीत जाने के बाद भी अबतक पुलिस का हाथ खाली

On: Sunday, November 2, 2025 11:34 PM
ज्वेलर्स चोरी काण्ड: 45 घंटा बीत जाने के बाद भी अबतक पुलिस का हाथ खाली
---Advertisement---

व्यवसायी वर्ग में नकाबपोश चोरो का दहशत

साहिबगंज(झारखंड)-जिले के राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में बीते अक्तूबर माह से नकाबपोश अपराधियों ने कई बड़ी घटना को अंजाम देकर सिर्फ आम जनता ही नही, पुलिस की भी नींद उड़ा दी है। ताजा घटना शुक्रवार मध्य रात्री का है। तीनपहाड़ पुलिस थाना से लगभग 200 मीटर दूर बाजार स्थित मुख्य पथ पर भगत मोहल्ला में हथियारबंद नकाबपोश चोरो ने दु:साहस का परिचय देते हुए एक ज्वेलर्स  की दूकान से लाखो रुपया का आभूषण उड़ा ली।जबकि इससे पूर्व चोरो ने राजमहल थाना क्षेत्र में दो घटना को अंजाम दे चुका है। दुर्भाग्यवश तीनपहाड़ की घटना का 45 घंटा बीत जाने के बाद भी अबतक पुलिस का हाथ खाली है।बताया जाता है,पुलिस हवा में ही हाथ पैर मार रही है।गौरतलब हो की चोरो ने मुख्य पथ स्थित ज्वेलर्स दूकान का शटर तोड़कर,चोरी की घटना को अंजाम देकर नकाबपोश अज्ञात चोरो ने पुलिस को जैसे खुली चुनौती दे दी है।इस घटना का उद्भेदन करना सिर्फ पुलिस के लिए चुनौती ही नही,बल्कि पुलिस के लिए आम जनता का विश्वास जितना सबसे बड़ी बात है ।क्योंकि इस घटना से आक्रोशित व आंदोलित व्यपारियो तथा आम जनता द्वारा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे तथा राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के आश्वासन के बाद ही सड़क जाम को हटाकर आन्दोलन को स्थगित किया गया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार 7-8 की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद अपराधकर्मीयो द्वारा शुक्रवार मध्यरात्री लगभग 2 बजे तीनपहाड़ बाज़ार के  मुख्य पथ पर भगत मुहल्ला स्थित अरुण स्वर्णकार की आभूषण दूकान में शटर काटकर चोरी किया जा रहा था।किसी ने इसकी सुचना अरुण स्वर्णकार को मध्य रात्री करीब 2:10 बजे मोबाइल में फोन कर दी।सुचना पाकर आनन फानन में अरुण स्वर्णकार अपने पुत्र व भांजा के साथ दूकान की ओर दौड़ा।दूकान से कुछ दुरी पर से देखा की उसका दूकान लुटा जा रहा है।हल्ला करना शुरू किया।अपराधी हथियार लहराते हुए  चोरी की गई जेवरात लेकर सामने वाली गली की ओर भाग निकला ।पीड़ित दुकानदार द्वारा इसकी सुचना तुरंत तीनपहाड़ पुलिस को दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

सुचना मिलते ही  थाना प्रभारी व एसडीपीओ घटना स्थल पंहुचकर घटना की जानकारी ली।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की ।फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्कवाड की टीम भी पंहुचकर जांच में जुट गई।परन्तु अबतक पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नही लगी है।हांलाकि पुलिस आसपास लगी सीसी टीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।मालुम हो की चोरो ने दूकान के उपर का सीसी टीवी कैमरा को घुमा दिया था। सड़क के दूसरी तरफ एक कपड़े की दूकान में लगी अन्य दो सीसी टीवी कैमरा को तोड़ दिया है।पुलिस अन्य सीसी टीवी फुटेज को इकट्ठा कर खंगालने में जुटी है।

पुलिस संज्ञान में लेती तो नही होती चोरी की घटना

जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी नकाबपोश चोरो द्वारा भगत मोहल्ला में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था।परन्तु तत्कालीन थाना प्रभारी की सतर्कता के कारण चोरी की घटना को अंजाम नही दे पाया था।बताया जाता है की  बीते 30 जनवरी के मध्य रात्री को अज्ञात नकाबपोश चोरो द्वारा भगत मोहल्ला में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के प्रयास किया गया था।परन्तु किसी कारणवश तीनपहाड़ थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी का नजर भगत मोहल्ला स्थित मुख्य सड़क पर पड़ी।बताया जाता है की सिविल ड्रेस में होने के कारण चोरो ने थाना प्रभारी को रात्री में पहचान नही पाया। थाना प्रभारी उस समय अपना रूम(डेरा) जा रहे थे और एकेले थे।उन्होंने काफी सतर्कता दिखाते हुए चोरो से उलझ गये।जब चोरो को समझ में आया की पुलिस वाले है ,तो चोर जान बचाकर भागा।स्थानीय लोगो का माने तो पुलिस ने उस समय की घटना को ठीक से संज्ञान में लेती तो शायद ही ऐसी घटना का पुनरावृति होती।

इससे पूर्व भी हो चुकी है घटना

बता दे की ये कोई नई मामला नही है ,इससे पूर्व भी राजमहल अनुमंडल अंतर्गत नकाबपोश अपराधियों ने राजमहल थाना क्षेत्र के मंडई स्थित पगली दुर्गा मंदिर में बीते 15 अक्तूबर को लाखो रूपये की जेवरात व नगदी की चोरी कर फरार हो गया।वंही राजमहल शहर स्थित मोगलानीचक में भी 31 अक्तूबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया।वंही 1 नवंबर मध्यरात्री को तीनपहाड़ बजार में नकाबपोश अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र के व्यवसायी वर्ग में दहशत पैदा कर  दिया है।हांलाकि इस बावत पूछे जाने पर तीनपहाड़ थाना पुलिस कुछ भी कहने से मामले को इन्वेस्टिगेशन का पार्ट बताकर चुप्पी साध ले रही है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment