---Advertisement---

मॉडल कॉलेज में अब्दुल कलाम जयंती एवं विश्व छात्र दिवस पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

On: Wednesday, October 15, 2025 11:44 PM
---Advertisement---

मॉडल कॉलेज :

 मॉडल कॉलेज

राजमहल(झारखंड)-बुधवार को मॉडल कॉलेज में भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती एवं विश्व छात्र दिवस के अवसर पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। प्राचार्य डॉ  सिंह ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में डॉ. कलाम के आदर्शों, उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सेवा भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देना था। कहा कि डॉ. कलाम का जीवन दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और एनएसएस जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि एनएसएस  विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सर्वांगीण विकास का संस्कार स्थापित करता है।

प्रत्येक विद्यार्थी को प्रेरणा लेनी चाहिए:

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अरविंद प्रसाद सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, साहिबगंज कॉलेज एवं पूर्व अध्यक्ष, झारखंड अकादमिक काउंसिल, रांची)उपस्थित थे।प्रो. श्री  सिंह ने डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन और उनके वैज्ञानिक योगदानों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. कलाम न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि एक सच्चे शिक्षक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने कहा की डॉ. कलाम का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

नोट मी बट यू टैगलाइन का किया उल्लेख:

डॉ. मृदुला सिन्हा (पूर्व प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष, साहिबगंज कॉलेज) ने एनएएस की टैगलाइन “नोट मी बट यू” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भाव छात्रों में सेवा, सहयोग और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करता है। उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बने:

प्रो. कमल महावर (इतिहासकार एवं काउंसलर, इग्नू अध्ययन केंद्र, साहिबगंज) ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएएस) के इतिहास एवं उद्देश्य से परिचित कराते हुए कहा कि एनएएस युवाओं में सामाजिक दायित्व, अनुशासन एवं सहिष्णुता का भाव जागृत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक सशक्त, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।

आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति किया आभार व्यक्त:

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस  कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमजान अली ने किया। उन्होंने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का संचार करते हैं।

किया चित्रकला का प्रस्तुति:

इस अवसर पर कॉलेज की छात्रा प्रतिभा रक्षित ने मुख्य अतिथि को भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की चित्रकला प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा ।उपस्थित अतिथियों व कॉलेज के प्राचार्य ने चित्रकला की प्रस्तुति की सराहनीय बताया।

ये भी थे उपस्थित:

कार्यक्रम के पश्चात् कॉलेज परिसर में अतिथियों और विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण  का संकल्प लेते हुए ” एक पेड़ पर्व के नाम ” का नारा दिया ।कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभागों के शिक्षकगण क्रमशः डॉ अमित कुमार, डॉ विवेक कुमार महतो, अजय सोनी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ तथा एनएसएस स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment