---Advertisement---

विद्यार्थीयो को अच्छे इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता है:प्राचार्य डॉ रणजीत

On: Saturday, September 6, 2025 1:40 PM
MODEL COLLEGE
---Advertisement---

साहिबगंज:जिले के मॉडल कॉलेज राजमहल में 5 सितंबर को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।कॉलेज के सेमिनार हॉल में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया।इस दौरान प्राचार्य  डॉ रणजीत कुमार सिंह व छात्र-छात्राओं ने केक काटकर भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्म जयंती मनाई।कार्यक्रम में  कॉलेज के शिक्षक व छात्र -छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

शिक्षक छात्रों के जीवन मे दिशा दिखाता है:

प्राचार्य डॉ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक और विद्वान होने के साथ-साथ एक कुशल शिक्षक भी थे। उन्हीं की याद में हर साल भारत में 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।एक अच्छा शिक्षक छात्रों के सपनों को पूरा करने में मदद करता है और जीवन को सफलता की ओर ले जाता है।शिक्षक के मेहनत और प्रेरणा से ही छात्र-छात्राएं अपने सपनो को पूरा करते है।किताबी ज्ञान एवं जीवन ज्ञान शिक्षक से ही प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी को अच्छे इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता है। एक अच्छा शिक्षक जीवन में दिशा दिखाता है,जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। उपरांत कॉलेज परिसर में फलदार वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान प्राचार्य श्री सिंह ने कहा की  किताब ज्ञानवर्धक है तो पेड़ जीवनदायी है।

विद्यार्थीयो ने दिया उपहार:

शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं  ने प्रचार्ज  डॉ रणजीत कुमार सिंह को उपहार में पेड़ व अन्य उपहार  देकर सम्मानित किया।जंहा प्रतिभा रक्षित ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पेंटिंग भेंट की,वंही अन्य छात्र छात्राओं ने विभिन्न उपहार व पेड़  देकर प्राचार्य डॉ सिंह को सम्मानित किया।

शिक्षक सही रस्ते पर चलना सिखाते है:

इस क्रम में छात्रा प्रतिभा रक्षित, सुधा कुमारी,शिवम कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को संबोधित कर जीवन मे शिक्षक का महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का मार्गदर्शक है,जो हमे सही रास्ते पर चलना सिखाते है।शिक्षक के मेहनत से ही हम अपने जीवन के सपनो को पुरा कर सकते है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते है।

ये भी थे उपस्थित:

मौके पर सोनी कुमार,  जितेंद्र कुमार महतो, सुमित साह,मोहन ,करमु महतो,बबलू हेम्ब्रम श्याम लाल उराँव , उषा देवी सहित  दर्जनों छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment