घटना :राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक–खुटहरी के पथ पर जमीनी विवाद में 10-15 राउंड फायरिंग
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन व घटना स्थल पर पड़ी समानों को जब्त कर ले गई थाना
घटना में अबतक किसी की हताहत का सूचना नही
साहिबगंज(झारखंड): राजमहल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ 10 से 15 राउंड गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी।घटना थाना क्षेत्र के तिनपहाड़-कल्याणचक मुख्य पथ स्थित खुटहरी गाँव के पास की है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शुक्रवार दिन लगभग 12:30 बजे 40-50 की संख्या में जुटे अपराध प्रवृति के लोगो ने घटना को अंजाम दी है।बताया जा रहा है की खुटहरी मौजा स्थित 18 बीघा नन सेलेबल जमीन पर कुछ दबंग प्रवृति के लोग अपना कब्जा जमाने आया था।जिसे जमीन के रैयत द्वारा ग्रामीणों के मदद से दबंग प्रवृति के लोगो का विरोध किया।इस क्रम में एक पक्ष के लोग ताबोड़तोड़ फाइरिंग करने लगा।जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये।गोली की आवाज सुनते ही आस पास के गांवो से लोगो की भीड़ होने लगी।भीड़ देख दुसरे पक्ष के लोग अपने-अपने मोटरसाइकिल व टोटो छोडकर भागने लगे।इस क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों ने दुसरे पक्ष के वाहनों को जमकर तोड़ा।

जमीन दखल करने आया था दर्जनों लोग:
इस बावत घटना स्थल में खड़ी रैयतो ने बताया की सड़क किनारे कुल 18 बीघा जमीन है।जिसमें भूमाफियाओ की नजर है।गलत कागज बनाकर जमीन को दखल करना चाहता है।जमीन दखल करने के लिए 40-50 लोग आये थे।जमीन पर झोपड़ी बना रहे थे।कई जगह प्लोटिंग कर बेचने का प्रयास कर रहा है।जिसका विरोध करने पर फायरिंग कर दिया।जो लोग जमीन दखल करने आया था वो लोग आस पास गाँव का नही थे। वंही घटना स्थल पर खड़े एक व्यक्ति ने बताया की जो लोग आये थे उसमे मंगलहाट,कसवा,दरला,राजमहल,उधवा सहित अन्य क्षेत्र के लोग थे।दर्जनों वाहनों से जमीन दखल करने पंहुचा था।जमीन के पास बकरा भी काटा गया था।अचानक दो पक्षों में विवाद हो गया।इसके बाद भगदौड़ मच गया।कुछ लोग तो अपना मोटरसाइकिल छोडकर भाग गया।

हताहत की कोई सुचना नही:
भगदौड के बाद घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल ,लोगो का चप्पल,जमीन में झोपड़ी बनाने के लिए लाया गया बांस,बल्ला,सब्बल, कुदाली,टीना आदि बिखरा पड़ा हुआ था।हांलाकि घटना पर किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही मिली है।घटना का सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर दलबल के साथ घटना स्थल पंहुचकर मामले की जानकारी ली तथा क्षतिग्रस्त वाहन व घटना स्थल पर पड़ी समानों को जब्त कर थाना ले गई।
कारवाई में जुटी पुलिस:
इस बाबत राजमहल थाना पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि भूमि विवाद को लेकर दो गुट में झगड़ा झंझट हो रही है। सूचना का सत्यापन हेतु कल्याणचक तीनपहाड़ रोड स्थित खुटहरी मौजा स्थित घटना स्थल खेत के पास पहुँचा।जहाँ दोनो पक्ष के व्यक्ति नही पाये गये। घटनास्थल से 10 (दस) बाईक और एक टोटो जप्त किया गया हैं। इस घटना के संबंध में आवेदक जयप्रकाश ठाकुर, ग्राम कटघर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज के द्वारा लिखित आवेदन दी गयी हैं कि दुसरे पक्ष के लोग मोटरसाईकिल को तोड़ फोड़ और एक-दो हवाई फाईरिंग किये हैं। घटनास्थल से गोली चलने के संबंध में अब तक कोई खोखा बरामद नही हुआ हैं। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही हैं।








