---Advertisement---

योगदान के पूर्व रात्री सिविल सर्जन के ताबोड़तोड़ छापेमारी से जिले के स्वास्थ्य महकमे में मचा हडकंप

On: Friday, July 11, 2025 6:33 PM
---Advertisement---

42वें सिविल सर्जनके रूप में पदभार ग्रहण किया डॉ रामदेव पासवान

साहिबगंज(झारखंड): योगदान से पूर्व देर रात्री जिले के नये सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान सीएचसी बरहेट, सीएचसी बोरियो और सदर अस्पताल साहिबगंज का औचक निरीक्षण किया। डॉ पासवान जिले में सीएस के रुप में दोबारा पदस्थापित किए गए है।  डॉ रामदेव पासवान अपने पुराने अंदाज में लौटे है ।कहा जा रहा है की जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था इसबार दुरुस्त होने वाला है ।जिले के गरीबो को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की जनता में आश जगी है।

रात्री निरिक्षण के दौरान लापरवाही का उजागर

क्योंकि  देर रात लगभग  2 बजकर 22 मिनट में बरहेट सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए, स्थिति बेहद लापरवाह थी। सीएचसी बोरियो में करीबन 2 बजकर 51 मिनट में पहुंचे, जहां एक भी डॉक्टर या कर्मी  ड्यूटी पर तैनात नहीं दिखे। सीएस डॉ पासवान ने खुद अस्पताल का गेट खोला और निरीक्षण किया। बोरियो सीएचसी की वर्तमान स्थिति को देखकर सीएस बहुत ही नाराज दिखे। इसके बाद करीबन 3 बजकर 33 मिनट में साहिबगंज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वहां की भी स्थिति बेहद लापरवाह से भरी मिली।

42वें सिविल सर्जन के रूप में  पदभार ग्रहण किया

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं पर्यवेक्षण की अहम जिम्मेदारी संभालते हुए डॉ. रामदेव पासवान ने शुक्रवार को जिले के 42वें सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया से विधिवत रूप से कार्यभार प्राप्त किया।पदभार ग्रहण के पश्चात डॉ. पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले में प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुगमता से पहुँचाना एवं जन जागरूकता एवं जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार, चिकित्सकीय सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को वे सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सकगण, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि डॉ. पासवान के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को एक नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment