---Advertisement---

दशवीं के बाद की पढ़ाई जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है-डॉ रणजीत

On: Monday, March 9, 2026 1:50 AM
---Advertisement---

साहिबगंज (झारखंड)

शिक्षा केंद्र द्वारा केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रेरक सत्र का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित थे।इस दौरान विधार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ सिंह ने कहा की 10वीं के बाद की पढ़ाई जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है।इस चरण में सही विषय का चयन, नियमित पठन–पाठन, समय का सही प्रबंधन और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

सोच–समझकर विषय का करे चयन

डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता दी गई है। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे सोच–समझकर विषय का चयन करें और अपने भविष्य की दिशा स्पष्ट करें। उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

उपहार भेंट कर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा केंद्र के निदेशक अनिकेत कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें पौधा, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक –शिक्षिका व  विद्यार्थी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment